आशुतोष गोवारिकर की फिल्म में संजय दत्त के साथ
अर्जुन कपूर होंगे मुख्य भूमिका में
![]() |
आशुतोष गोवारिकर : नया इतिहास लिखने की तैयारी |
बॉलीवुड में इतिहास आधारित कहानी पर फिल्म पर विवाद जारी है इसी बीच
जाने माने निर्देशक आशुतोष गोवारिकर ने एक और ऐतिहासिक कथानक पर फिल्म बनाने का एलान
करके सबको चौंका दिया है। आशुतोष गोवारिकर एक ऐसी फिल्म बनाने जा रहे हैं जिसकी कहानी
16वीं और 18वीं शताब्दी के बीच हुये युद्धों पर आधारित है। माना जा रहा है यह फिल्म
एक ऐसी लड़ाई पर बनेगी जिसने इतिहास में खुद को तीन बार दुहराया था। आशुतोष
गोवारिकर इस फिल्म की स्क्रीप्ट फाइनल कर रहे हैं। बताया जा रहा है आशुतोष इस
प्रोजेक्ट को बड़े पैमाने पर बनाने जा रहे हैं। यह एक मेगाबजट फिल्म होगी। और इस
फिल्म में अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में तथा साथ में संजय दत्त भी एक खास रोल में
होंगे।
गौरतलब है कि आशुतोष गोवारिकर की ख्याति पीरियड ड्रामा फिल्ममेकर के
तौर पर है। उन्होंने ‘लगान’ (2001) का निर्देशन किया था जबकि ‘जोधा-अकबर’ (2007) और ‘मोहनजो दारो’ (2016) जैसी सफल पीरियड ड्रामा फिल्मों का वो निर्माता और निर्देशक
भी थे। हालांकि इनमें ‘जोधा-अकबर’ फिल्म की कहानी और किरदार को लेकर आशुतोष गोवारिकर भी राजस्थान की
राजपूत करणी सेना के गुस्से का शिकार हो चुके हैं। करणी सेना ने ‘जोधा-अकबर’ फिल्म को लेकर
इतिहास के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया था और राजस्थान में फिल्म के प्रदर्शन पर
रोक लगा दी थी।
हालांकि फिलहाल यह नहीं बताया जा सकता है इतिहास की वह कौन सी लड़ाई
है जिस पर आशुतोष गोवारिकर नई फिल्म बना रहे हैं। निर्देशक ने अभी इसका खुलासा
नहीं किया है।
इस फिल्म में अर्जुन कपूर और संजय दत्त के अलावा और कौन-कौन से कलाकार
होंगे, इसका भी निर्देशक ने खुलासा नहीं किया है।
सवाल है हाल के समय में इतिहास आधारित सिनेमा पर इतने हंगामे हो रहे
हैं तो देखना होगा कि विवादों से बचने के लिए आशुतोष गोवारिकर इन घटनाओं से कितना
सबक लेते हैं और अपनी फिल्म को ऐसे विवादों से कितना अलग रख पाते हैं?
-कल्पना कुमारी Email :
pictrureplus2016@gmail.com
![]() |
'जोधा अकबर' : इस फिल्म पर हुआ था विवाद |
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें