रणवीर सिंह का साथ अच्छा लगता है-दीपिका पडुकोण
*कंवलजीत कौर
‘पद्मावती’
फिल्म पर ग्रहण लग चुका है लेकिन रणवीर और दीपिका की कहानी चर्चा में है। इस आने
वाली विवादित फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी रानी पद्मावती की खूबसूरती का दिवाना है पर
वह पद्मावती को हासिल नहीं कर पाता। क्योंकि इतिहास इसकी इजाजत नहीं देता। लेकिन
लगता है दीपिका पडुकोण और रणवीर सिंह ने अपने रियल लाइफ का इतिहास खुद लिखने की
ठान ली है। ‘पद्मावती’ फिल्म
में भले ही वे ऑन स्क्रीन साथ-साथ नजर नहीं आते हों लेकिन ऑफ स्क्रीन ये जोड़ी
पार्टी दर पार्टी खूब घूमती नजर आ रही हैं। और वे खुल्लमखुल्ला स्वीकार भी कर रहे
हैं उन्हें एक-दूसरे का साथ काफी अच्छा लगता है। यानी अब इसमें कोई शक नहीं कि
दीपिका और रणवीर सिंह ऑफ स्क्रीन बेहद करीब आ चुके हैं। इसके एक दो नहीं बल्कि कई सबूत
हैं।
पिछले हफ्ते मुंबई में डायरेक्टर ज़ोया अख़्तर ने अपने घर पर एक पार्टी आयोजित
की, जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए। पर वहां मौजूद मीडिया दीपिका और रणवीर
को खोज रही थी। पार्टी के बाद जब दोनों बाहर निकले तो रणवीर ने दीपिका का हाथ पकड़ा
हुआ था। लेकिन कैमरों पर नजर पड़ते ही उन्होंने हाथ छोड़ दिया। इससे पहले उसी दिन दीपिका
एक अवॉर्ड फंक्शन में भी गईं थीं पर मीडिया से बचती रहीं। दरअसल फिल्म ‘पद्मावती’ को लेकर दीपिका–रणवीर को धमकियां भी मिल रही हैं। इस संकट की
घड़ी में दोनों एक दूसरे के साथ हैं और मुंबई पुलिस की तरफ से सुरक्षा भी मुहैया कराई
गई है।
दीपिका और रणवीर के रिश्ते पहले जैसे ही घनिष्ठ और मधुर हैं।
पिछले दिनों एक वीडियो आया था जिसमें रणवीर दीपिका की तारीफ में – ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ - गाना गा रहे
थे। इस दौरान रणवीर सिंह ने कहा था- “जिस प्रकार आपके करोड़ों चाहने वाले हैं उसी
तरह मैं भी आपका चाहने वाला हूं। मैं सदैव प्रार्थना करूंगा कि भगवान आपके जीवन में
उजाला बनाए रखें। आपकी तरह दूसरा कोई नहीं है।“
दीपिका ने रणवीर के साथ अपनी कैमिस्ट्री के बारे में
एक फिल्म पत्रिका को बाताया - "जब हम एक दूसरे के साथ होते हैं, हमें कुछ भी या किसी और की ज़रूरत नहीं होती।"
पिछले दिनों एक खबर आई थी कि दीपिका और रणवीर
के बीच खटपट चल रही है। कहा ये भी जा रहा था कि किसी बात को लेकर मुंबई के एक रेस्त्रां
में दोनों के बीच खूब झगड़ा हुआ जिसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। पर ये खबर
कोरी अफवाह निकली। इन अफवाहों के बीच रणवीर और दीपिका ने इंस्टाग्राम पर अपने अपना
प्यार कुछ नए अंदाज में जाहिर किया। रणवीर ने इंस्टाग्राम पर GQ मैगजीन के फोटोशूट की तस्वीर शेयर की। यह तस्वीर रणवीर के फैंस के अलावा दीपिका
को भी काफी पसंद आया। तस्वीर देखकर दीपिका ने दिल का एक इमोजी पोस्ट कर दिया। इसके
जवाब में रणवीर ने किस का इमोजी सेंड किया। और दीपिका ने फिर किस का इमोजी भेजा। इससे
एक बात तो साबित हो गई कि बॉलीवुड के इस नए लव बर्ड्स दीपिका और रणवीर का रिश्ता बेहद
स्ट्रांग है। आपको बता दें रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इससे पहले 2013 में आई ‘गलियों की रासलीला – राम-लीला’ और 2015 में आई ‘बाजीराव मस्तानी’ में साथ-साथ काम कर चुके हैं। दोनों
ही फिल्मों में ये दोनों कलाकार बेहतरीन अभिनय का जलवा दिखा चुके हैं। अब सबको ‘पद्मावती’ का इंतजार है। हालांकि इस फिल्म में
दोनों का एक भी सीन नहीं है। इसके बावजूद दोनों के फैन्स को इस फिल्म का बेसब्री
से इंतजार है। और साथ ही इंतजार है कि दोनों आखिर अगली किस फिल्म में साथ-साथ आने
वाले हैं या आगे अपनी जिंदगी के बारे में क्या फैसला करने वाले हैं?
*लेखिका बीएचयू
में शोध छात्रा हैं।
संपर्क - Email : pictureplus2016@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें