‘भईल तोहरा से प्यार आई लव यू’ |
पारिवारिक पृष्ठभूमि पर बनी भोजपुरी फिल्म ‘भईल
तोहरा से प्यार आई लव यू’ में भोजपुरिया संस्कार और समाज का अनोखा रूप दिखाया
गया है। फिल्म का निर्माण हर वर्ग को ध्यान में रख कर किया गया है, जहां
लोग परिवार के साथ मिलकर फिल्म देख पायेंगे। फिल्म के प्रोड्यूसर धर्मेंद्र
मौर्या का कहना है कि यह फिल्म लोगों को जरूर पसंद आयेगी। उन्होंने बताया कि इस
फिल्म का निर्देशन शाद ने किया, जोकि दुर्भाग्य से इस दुनिया में अब नहीं हैं।
उन्होंने इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की थी।
फिल्म के अभिनेता विनय आनंद ने कहा कि फिल्म की
कहानी एक ऐसी लड़की की है, जिसे प्रेम करने की सज़ा समाज से बहिष्कृत होकर
चुकानी पड़ती है। उसके बाद उस लड़की के साथ जो-जो होता है, वो
काफी चौंकाने वाला है। उन्होंने कहा कि इन दिनों भोजपुरी सिनेमा में
काफी बदलाव आये हैं। आम रूटीन से हटकर अच्छे कंसेप्ट के साथ बेहतरीन फिल्में बन
रही है, जिसे लोगों का सपोर्ट भी मिल रहा है। उसी कड़ी
में फिल्म ‘भईल तोहरा से प्यार आई लव यू’ भी
है।
विनय आनंद और गुंजन पंत |
अभिनेत्री गुंजन पंत ने कहा कि ‘भईल
तोहरा से प्यार आई लव यू’ मेरे दिल के बहुत करीब है। फिल्म में मेरी और
विनय आनंद की केमेस्ट्री काफी शानदार है। वैसे भी दर्शकों को हमारी केमेस्ट्री
काफी पसंद आती रही है। मैंने उनके साथ कई फिल्में की है, जिसमें
लोगों ने हमारी ऑन स्क्रीन जोड़ी को खूब प्यार दिया है। अब एक बार फिर हम दोनों
एक अलग तरह की पारिवारिक फिल्म लेकर आये हैं। इसके गाने इतने खूबसूरत हैं कि
रिलीज के बाद से वायरल हो चुके हैं। ट्रेलर को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया है।
इससे हमें उम्मीद है कि फिल्म भी दर्शकों को बहुत पसंद आयेगी।
गौरतलब है कि यह फिल्म ‘मितवा
हाउस प्रोडक्शन’ के बैनर तले बनी है। फिल्म में विनय आनंद और
गुंजन पंत के अलावा राजीव दिनकर, आनंद मोहन, सीमा सिंह, समर चतुर्वेदी मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे।
-शुभकामना, Email : pictureplus2016@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें