बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार कही जाने वाली अभिनेत्री श्रीदेवी के अस्थिकलश को पूरे हिंदू विधान के मुताबिक जलधारा में प्रवाहित कर दिया गया। पति बोनी कपूर देवर अनिल कपूर और करीबी दोस्त मनीष मल्होत्रा गुरुवार को हरिद्वार पहुंचे। जहां पूरे विधि-विधान से पंडितों के पूजन-पाठ के जरिए श्रीदेवी के अस्थियों को गंगा नदी में विसर्जित किया। दो कलशों में लाई गई अस्थियों को बोनी कपूर और अनिल कपूर ने विसर्जित किया।
इससे पहले 4 मार्च को बोनी कपूर ने श्रीदेवी की अस्थियों को रामेश्वरम में विसर्जित किया
था। यहां भी पति
बोनी कपूर और श्रीदेवी की दोनों बेटियों जाह्नवी और खुशी ने मिलकर तमिलनाडु के
रामेश्वरम में पुजारी द्वारा मंत्रोच्चार के साथ अस्थिकलश को जल में प्रवाहित
किया। उपर की तस्वीरों में बोनी कपूर के अलावा जाह्नवी और खुशी सफ़ेद वस्त्रों में
देखी जा सकती हैं। जिन्होंने एक तरफ से अपने चेहरे को ढक रखा है। वहीं बोनी कपूर
एकदम भाव विह्वल नजर आ रहे थे। समाचार एजेंसी पीटीआई ने ये तस्वीर जारी करते हुए
बताया है कि 3 मार्च को विशेष विमान से कपूर परिवार रामेश्वरम पहुंचा। .
रामेश्वरम का धनुषकोड़ी हिंद महासागर और बंगाल
की खाड़ी का संगम स्थल है। हिंदू पौराणिक कथाओं और शास्त्र में इसका एक विशेष
स्थान प्राप्त है।
आपको बता दें कि गत
24 फरवरी को दुबई एक होटल में मशहूर अदाकारा श्रीदेवी का निधन हो गया था। श्रीदेवी
अपने पति बोनी और बेटी खुशी कपूर के साथ मोहित मारवाह की शादी में भाग लेने दुबई
गई थीं।
(एजेंसी)
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें