निक का वो ‘सरप्राइज’ क्या होगा?
![]() |
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस |
18 जुलाई को प्रियंका चोपड़ा कहां होगी और क्या-क्या
करेगी, इस पर सभी फिल्म प्रेमियों की निगाहें लगी हैं।
दरअसल 18 जुलाई को प्रियंका चोपड़ा का बर्थडे है
और इस दिन को खास बनाने के लिए वो काफी पहले से तैयारियों के मूड में है। और अब वह
दिन करीब हो गया है तो जाहिर है प्रियंका का दिल तो धड़क ही रहा है साथ ही उसके
ब्वॉय फ्रेंड निक जोनस का भी दिल सातवें आसमान पर है। वहीं प्रियंका चोपड़ा क हर खबर
में दिलचस्पी रखने वाले को भी किसी खास खबर का इंतजार है।
चर्चा है कि प्रियंका अपने जन्मदिन को अपने जीवन
का सबसे रोमांटिक दिन बनाना चाहती है। और इसमें उसके ब्वॉय फ्रेंड निक जोनस पूरा
साथ देते दिख रहे हैं। जहां प्रियंका ने अपने इस बर्थडे को खास बनाने के लिए
ज़ोरदार प्लानिंग की है, वहीं खबर तो ये भी है कि निक जोनस इस दिन प्रियंका को एक स्पेशल सरप्राइज़ भी देने
वाले हैं। निक जोनस ने प्रियंका के इस खास दिन को खास बनाने के लिए स्पेशल प्लान
बना रखा है। निक प्रियंका को एक रोमांटिक ट्रिप पर ले जाना चाहते हैं। मीडिया
रिपोर्ट्स की मानें तो निक ने वो स्पेशल जगह बुक भी करा ली है। इसी खास जगह पर प्रियंका
और निक 18 जुलाई का वो सुहाना पल गुजारेंगे। इस दिन निक प्रियंका को उसके पसंदीदा
बीच पर ले जाना चाहते हैं। लेकिन वो बीच कौन सा होगा, ये अभी तक किसी को भी नहीं मालूम
है। खुद प्रियंका को भी नहीं।
अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं कि
जो युगल इस तरह खास जगह पर बर्थ डे सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो उनके दिलों की
कितनी नजदीकियां होंगीं। लेकिन ना तो प्रियंका और ना ही निक अपने इस रिश्ते के
बारे में कुछ भी खुल कर बोलना चाहते हैं। पिछले दिनों प्रियंका और निक को पब्लिक
प्लेस पर साथ साथ देखा जा चुका है।
सवाल पूछे जाने पर हालांकि
प्रियंका ने इतना जरूर कहा है कि फिलहाल दोनों साथ साथ कुछ पल बिताकर एक दूसरे को
समझने की कोशिश कर रहे हैं।
वैसे सुना तो ये भी है कि निक
प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने पसंद कर लिया है। वो पिछले दिनों प्रियंका की मां
से मिले थे। अब प्रियंका निक से साथ अपने बर्थ डे पर न्यूयॉर्क में होगी। सवाल उठना
लाजिमी है क्या प्रियंका अपना बर्थ डे भारत में नहीं मना सकती थी? जबकि वो इन दिनों सलमान खान की
फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग में बिजी हैं। सवाल
वाजिब है। लेकिन बताया जा रहा है कि अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स की वजह से निक जोनस
फिलहाल बाहर नहीं जा सकते। लिहाजा प्रियंका को ही इस दिन के लिए वहां जाना पड़ा
है। और ‘भारत’ की शूटिंग शिड्य़ूल से तीन
दिनों की छुट्टी ले ली है।
![]() |
तस्वीर झूठ न बोले ! |
बहरहाल इंतजार कीजिये 18 जुलाई
को प्रियंका के पसंदीदा बीच पर क्या क्या होता है? प्रियंका किस तरह से अपना बर्थ डे सेलिब्रेट करती है और निक इस
दिन प्रियंका को क्या ‘गिफ्ट’ देते हैं।
‘पिक्चर प्लस’ ब्यूरो
Email : Pictureplus2016@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें